राजगढ़ (धार)। स्थानकवासी परम्परा के विशिष्ट संत,पुज्यपाद आचार्य भगवंत श्री उमेशमुनि जी म.सा 'अणु' का 12 वाँ वार्षिक पुण्यस्मृति दिवस पाँच अप्रेल शुक्रवार को जप तप त्याग आदि विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया,इस अवसर चबुतरा चौक स्थित स्थानक भवन पर प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक सकल जैन श्री संघ के समस्त महानुभाव के सामुहिक सामायिक सह जाप का आयोजन किया गया,जिसमे सकल श्री संघ अनेको श्रावक श्राविका वर्ग की उपस्थिति रही, इसके साथ ही स्थानकवासी श्री संघ मे दयाव्रत-छकाया (5 सामायिक) का आयोजन किया गया,जिसमे श्री संघ के लगभग 70 सदस्यों ने भाग लिया,गुरु सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल के प्रांतीय सदस्य हेमंत वागरेचा ने बताया की सामुहिक जाप की प्रभावना एवं दयाव्रत करने वाले सभी भाई बहनो के सहभोज का लाभ मन्नालाल रतीचंद चौधरी वागरेचा परिवार के द्वारा लिया गया,प्रातः जाप के पशचात गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया,जिसमे एस.कुमार बुरड व हेमंत वागरेचा के द्वारा पूज्य आचार्य भगवंत श्री उमेशमुनि जी म.सा एवं विगत 1अप्रेल को जलगांव (महाराष्ट्र)मे संथारा सहित देवलोक हुए पूज्य श्री कानमुनि जी म.सा का गुणानुवाद करते हुए उनके जीवन मे घटीत अनेक घटनाओ का विवरण किया गया,अंत मे 4-4 लोगस्य का ध्यान कर महापुरुष को श्रद्वासुमन अर्पित किये गया!
