राजगढ़ (धार)। आपका ये राजगढ नगर अत्यंत पुण्यशाली है,यहाँ साधु साध्वी भगवंत का योग बना रहता है,इसलिए इसे साधु-साध्वी जी म.सा के विहार यात्रा का जंक्शन भी कह सकते है,साधु-साध्वी जी म.सा के सानिध्य से आपको जीनवाणी श्रवण का दुर्लभ संयोग सहज मे प्राप्त हो जाता है,परमात्मा द्वारा प्रदत्त वाणी के श्रवण से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है,साधु-साध्वी भगवंत हमेशा धर्म आराधना के लिए प्रेरणा प्रदान करते है,धर्म आराधना एवं जीनवाणी का दुर्लभ संयोग केवल मानव जीवन मे ही प्राप्त होता है,आप सब पुण्यशाली है,जिन्हें उत्तम कुल,श्रेष्ठ धर्म प्राप्त हुआ है,पूण्य से प्राप्त इस अवसर को सार्थक करे,निरंतर पाप कार्य से दुर होते हुए धर्म आराधना मे लगे रहे, जिससे शिघ्र ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त कर सके,उक्त प्रेरणादायी उद्बोधन गुरुवार को स्थानक भवन पर आयोजित धर्मसभा मे पुण्यपुंज शिष्या महासती श्री किरणबाला जी म.सा ने व्यक्त किये, गुरु सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल के प्रांतीय सदस्य हेमंत वागरेचा ने बताया की आचार्य भगवंत श्री उमेशमुनि जी म.सा की कृपापात्र व पूज्या महासती श्री पुण्यशीला जी म.सा की शिष्या,पूज्य महासती श्री किरणबाला जी म.सा आदि ठाणा 5 बुधवार को प्रातः ग्राम रिंगनोद से विहार कर राजगढ स्थानक भवन पर पधारे थे,श्री संघ के आग्रह पर महासती जी म.सा ने 2 दिन का सानिध्य श्री संघ को प्रदान किया,शुक्रवार को प्रातः महासती मंडल का विहार हुआ,आप 19 फ़रवरी को बदनावर मे प्रवर्तक श्री जिनेन्र्दमुनि जी म.सा के सानिध्य आयोजित मुमुक्षु अंजलि बहन बोकडिया के दीक्षा महोत्सव मे सम्मिलित होने के लिए बदनावर पहुंचेगे,मुमुक्षु अंजलि बहन बोकडिया महासती श्री पूण्यशीला जी म.सा की शिष्या बनेगी,महासती मंडल,ग्राम टाण्डाखेड़ा,दसई,नागदा(धार) होते हुए बदनावर पधारेगे,श्री संघ के अनिल नखैत्रा,हेमंत वागरेचा,अरूण वागरेचा निरंतर विहार सेवा मे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं!
Most Reading
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...

