उज्जैन नवनिर्वाचित विधायक का श्री जयंतसेन म्यूजियम पर आगमन



  राजगढ़ (धार)। भाजपा के उज्जैन से नवनिर्वाचित विधायक अनील जैन कालूहेड़ा का श्री जयंतसेन म्यूजियम पर आगमन हुआ। म्यूजियम में विराजमान पुण्य सम्राट के पुण्य कलश के दर्शन पूजन किया। श्री जयंतसेन म्यूजियम ट्रस्टमंडल की ओर से बहुमान किया गया एवं पुण्य सम्राट की प्रतिमाजी भेट की गई। ट्रस्टी लोकेंद्र मोदी परिषद परिवार से चिराग भंसाली, नितिन धारीवाल, कीर्ति भंडारी, प्रणय भंडारी एवं म्यूजियम के प्रबंधक राहुल जैन एवं अनिल जैन आदी उपस्थित थे।