BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अजय "जैन" राजावत अध्यक्ष मनोनीत,विक्रम चावड़ा सचिव मनोनीत



   राजगढ़ (धार) । राजगढ़ प्रेस क्लब की बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक अशोक भंडारी, वीरेंद्र जैन,गोपाल माहेश्वरी,गोपाल सोनी,सुनिल बाफना एवं दीपक जैन की उपस्थिति में सर्वानुमति से अजय जैन राजावत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 

  सभी उपस्थित सदस्यों को वरिष्ठ पत्रकारों ने अध्यक्ष व पूर्ण कार्यकारणी को एकजुट होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने की शुभकामनाएं दी। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष जैन ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे प्रेस क्लब के कार्यों में सहयोग प्रदान करें।

 साथ ही उपाध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये। जिसमें विपिन पांडे,दीपक पावेचा (उपाध्यक्ष),विक्रम चावड़ा (सचिव),अभिषेक राठौर (सह सचिव),सुंदर सिह हाड़ा (कोषाध्यक्ष) सन्तोष सोलंकी (सह कोषाध्यक्ष),मीडिया प्रभारी अक्षय भंडारी को नियुक्त किया है। इस दौरान निलेश सोनी,रमेश प्रजापत,प्रभु राजपूत,रमेश राजपूत,दीपक प्रजापति,विशेष सिंह राजपूत आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »