BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

धर्मनगरी राजगढ़ में 13 सनातन धर्म के मंदिरों में चल रही है श्रीमद भागवत कथा,समापन पर निकलेगी ऐतिहासिक धर्मयात्रा 29 को, सहयोगी संस्था श्री चारभुजा युवा मंच द्वारा आह्वान रैली निकाली



  राजगढ़ (धार)। धर्मनगरी राजगढ़ अनूठे धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के लिये पहचाना जाता है । ऐसे ही अनूठे आयोजन में है एक श्रीमद भागवत पुराण ज्ञान गंगा महोत्सव जिसमें एक बल्कि सनातन धर्म के 13 मंदिरों मंदिरों में वर्ष 1987 से आज भी 36 वे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। 13 ही मंदिरों में कथावाचको द्वारा 23 सितंबर से आंरभ हुए यह आयोजन 29 सितंबर तक चलेगा। सहयोगी संस्था श्री चारभुजा युवा मंच व आयोजक श्री सनातन समाज राजगढ़ की ओर से श्रीमद भागवत सप्ताह धर्मयात्रा पर तैयारियां अंतिम चरण में है। इसके अंतर्गत विशाल वाहन रैली बुधवार को रात्रि में पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मन्दिर से निकाली गई। वाहन रैली के माध्यम से धर्मयात्रा को सफल बनाने को लेकर आव्हान किया व धर्मयात्रा का स्वागत पुष्पों से एवं तोरण द्वार लगाकर करने व सहयोग करने की अपील की। अनेको प्रदेशों से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगे जिसमें मध्यप्रदेश सहित दिल्ली,महाराष्ट्र,गुजरात प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार भी श्रीमद भागवत सप्ताह समापन धर्मयात्रा को शामिल होंगे।


  ये कर रहे हैं कथा का वाचन- 

  श्री पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर में पूज्य गुरूदेव श्री पुरुषोत्तम भारद्वाज राजगढ़, श्री देववंशीय मालवीय लौहार समाज के श्रीराम मंदिर में पं. प्रवीण शर्मा बड़ा बड़दा, मंडी प्रांगण स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में पं. अखिलेश शर्मा कंजरोटा, श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर में पं. चंद्रप्रकाश दवे लाबरिया, श्रीराधाकृष्ण शेषशायी क्षत्रिय राजपूत समाज मंदिर में आचार्यश्री कृष्णकांत उपाध्याय छड़ावद, श्री शंकर मंदिर मालीपुरा में पं. पवन शर्मा राजगढ़, सार्वजनिक श्रीराम मंदिर में पं. सुनील शर्मा भानगढ़, श्रीराधा-कृष्ण गवली समाज मंदिर में पं. लखन शर्मा राजगढ़, श्री सेन समाज राम मंदिर में पं. महेश शर्मा राजोद, श्री चारभुजा मंदिर में आचार्य मधुसूदन सिंवाल देवपुरी राजस्थान, श्री बाबा रामदेव मंदिर चारण समाज में अभिषेक व्यास बालोदा, श्रीराम मंदिर दलपुरा में मधुसूदन शर्मा फूलगांवड़ी एवं श्री आई माताजी मंदिर दलपुरा में पं. प्रकाश शर्मा द्वारा कथा वाचन कर रहे हैं।


    श्रीमद भागवत सप्ताह समापन धर्मयात्रा 29 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे श्री माताजी मंदिर से निकलेगी। जिसमें परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री योगेशजी महाराज बालीपुरधाम का भी इस धर्मयात्रा में शामिल होंगे। साथ ही जितु धोरा, रतलाम,शुभम राणा इन्दौर व हितांशी सोलकी भजनों की प्रस्तुति देगी। साथ ही धर्मयात्रा के मुख्य आकर्षण श्री लड्डु गोपालजी की भव्य पालकी श्याम दिवाने द्वारा बाबा खाटू श्याम का दरबार बाबा भोले की बारात, दिल्ली उज्जैन का सुप्रसिद्ध श्री गणेश बैंड सुप्रसिद्ध राधाकृष्ण रास-लीला नृत्य ग्रुप प्रस्तुति- महाराष्ट्र का सुप्रसिद्ध टिपरी नृत्य ग्रुप गुजरात की सुप्रसिद्ध पावरी, भुवांडा पार्टी विराट बाहुबली हनुमान एवं वानर सेना आर. बी. एम. बलुन नृत्य ग्रुप, भोपाल माँ कालिका की भव्य नृत्य प्रस्तुती महाकाल ग्रुप उज्जैन द्वारा देशभक्ति आधारीत प्रस्तुती रहेंगे।   यात्रा के अन्य आकर्षण : फूल तोप, ढोल, ताशा ऊँट, हाथी, घोड़ा, शहनाई पार्टी, बमबम रथ झांझ मझीरा पार्टी न्यू जनता बैण्ड एवं अन्य कई कलाकार आकर्षक वेशभुषा में अपनी प्रस्तुती देंगे।

  



« PREV
NEXT »