BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

महावीर सेवा संस्था के आधार स्तंभ थे स्वं.सचिन वागरेचा



 राजगढ़(धार)। यू तो बहुत सी राजगढ़ नगर समाजिक संस्थाए है लेकिन महावीर सेवा संस्थान के आधार स्तंभ रहे सचिन वागरेचा का अल्पायु में निधन हो गया। साथ ही गुरु सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल के सदस्य थे। बुधवार उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे नगर में शौक की लहर छा गई,उन्हें भावजंलि दी गई। क्योकि सचिन वागरेचा नगर में मिलनसार भी थे । श्री संघो एवं अनेक संस्थाओ की ओर से भावजंलि अर्पित की गई।

  महावीर सेवा संस्थान द्वारा भावांजलि अर्पित कर संस्था का गौरव बताते हुए बताया कि संस्थान के आधार स्तंभ एवं संस्था के प्रथम सदस्य थे 10 वर्ष पूर्व 2013 में नगर में निर्धन व असहाय परिवारों के सहयोगार्थ संस्था का गठन किया गया था। संस्थान में समर्पण भाव से उन्होंने सेवा दी थी।  वे समस्त 50 असहाय व निर्धन परिवारों को उनके द्वारा प्रतिमाह स्वंय जाकर राशन पहुँचाते थे। स्व. श्री सचिन वागरेचा को महावीर सेवा संस्थान की ओर से संस्था गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनके कार्यो की प्रेरणा लेकर संस्थान कार्य करेगी।

« PREV
NEXT »