BREAKING NEWS
latest
Times of Malwa Digital Services
Promote your brand with positive, impactful stories. No accusations, no crime news—only inspiring and constructive content through Google Articles.
📞 9893711820   |   📧 akshayindianews@gmail.com

श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ पर त्रिस्तुतिक संघ का अधिवेशन 26 को,शामिल होंगे हज़ारो गुरुभक्त



   राजगढ (धार) : प.पू. गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्री हेमेंद्र सूरीश्वरजी एवं गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा  द्वारा स्थापित मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक श्री संघ का महाधिवेशन दिनांक मालवा की पुण्य भूमि श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ पर होने जा रहा है।  दिनांक 26 मार्च 2023 को आयोजिफ इस अधिवेशन में सम्पूर्ण मप्र से पदाधिकारी व समाज जन पधार रहे है। 

   मप्र त्रिस्तुतिक संघ के अध्यक्ष संतोष नाकोड़ा झाबुआ व महामंत्री शौकीन जैन ने बताया कि दादा गुरुदेव की 200 वी जन्म जयंती हेतु विस्तृत रूप रेखा बनाना , त्रिस्तुतिक समाज के उत्थान हेतु योजना बनाना,समाज संगठन को मजबूत बनाना के उद्देश्य से आयोजित इस अधिवेशन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष चम्पालाल वर्धन मुम्बई,  राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पराज बोहरा जालोर,श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के उपाध्यक्ष  पृथ्वीराज कोठारी  मुम्बई के मुख्य आतिथ्य में एवं मप्र शासन के  कैबिनेट में मंत्री ओमप्रकाश जी सकलेचा के विशेष आतिथ्य में सम्मेलन आयोजित होगा। साथ ही श्री मोहनखेड़ा ट्रस्ट मंडल भी उपस्थित रहेगा। सम्पूर्ण मालवांचल से करीब 2000 गुरुभक्त ,कार्यकर्ता इस अधिवेशन में आ रहे है। 

  साथ ही अखिल भारतीय त्रिस्तुतिक संघ के उपाध्यक्ष द्वय श्री धर्मचंद्र चपडोद, राजेश वरमेचा एवँ राष्ट्रीय मंत्री श्री अनिल चोपड़ा ,प्रांतीय कार्यकारणी अध्यछ सचिन सराफ ने भी सभी गुरु भक्तो से श्री मोहनखेड़ा अधिवेशन में पधारने का निवेदन किया है।उक्त जानकारी त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के मध्य प्रदेश  मीडिया प्रभारी सुनील बाफना ने दी।

« PREV
NEXT »