BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ : भाजपा पार्षदों का शपथ समारोह सम्पन्न

 


  राजगढ़(धार)। नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने आज शपथ लेकर चार्ज लिया नगर परिषद स्थित स्वामी विवेकानन्दजी की प्रतिमा पर अतिथिगण व पार्षद दल द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सभागृह में भगवान गणपति पूजन कर मंचासीन पार्षदों ने शपथ ली। भाजपा पार्षदगण पंकज बारोड,रमेश राजपूत,नितिन जैन चिंटू,रितु निलेश सोनी,कंकुबाई शम्भू परवार,मुकेश खिमुर को शपथ सांसद प्रति.डॉ बलबहादुरसिंह राठौर व मण्डल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी ने शपथ दिलवाई। पार्षद अंजली अजय जायसवाल के स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने घर से शपथ हस्ताक्षर कर प्रेषित किए। कार्यक्रम का संचालन निलेश सोनी ने किया।सांसद प्रति.डॉ बलबहादुरसिंह राठौर,भाजपा नेता ज्ञानेंद्र मूणत,भाजपा नेता बाबुलाल मामा, भाजपा नेता सुरेंद्र भण्डारी,भाजपा नेता विजय व्यास,पंकज मामा,समाजसेवी दिलीप फरबदा,सुरेश कांग्रेसा,आजाद फरबदा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी,मंडल महामंत्री दीपक चौधरी,भाजपा नेता मनोज माहेश्वरी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा जैन,हर्षा व्यास,आदि उपस्थित रहे। पार्षद दल के कक्ष का पूजन किया गया।अंत मे सभी का आभार पार्षद रमेश राजपूत ने माना।

« PREV
NEXT »