BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ नगर में पुष्पों को बिछाकर की चैतन्य रथ यात्रा की अगवानी,बड़ी संख्या में सहजयोगी हुए शामिल



 राजगढ़ (धार)। परम् पूज्य माताजी श्री निर्मला देवीजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भारत भ्रमण पर चैतन्य रथ आज राजगढ़ पहुँचा। राजगढ़ में भानगढ़ रोड़ स्थित सहजयोग ध्यान केंद्र पर श्री निर्मला माताजी का स्वागत किया गया व श्री चरणों मे पुष्प अर्पण कर आरती उतारी गई जिसके बाद चैतन्य रथ यात्रा आगे बढ़ती हुई न्यू टेलेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को सहजयोग के बारे बताते हुए आत्मसाक्षात्कार कराया गया। जिसके बाद नगर में यात्रा का प्रवेश राजेंद्र द्वार,जवाहर मार्ग,मैंन चौपाटी,श्री राम मंदिर तिलक मार्ग,नया बस स्टैंड पहुँचकर चैतन्य रथ के माध्यम से लोगों को आत्मसाक्षात्कार कराया गया। जगह जगह फूलों से तो यात्रा का स्वागत तो किया वही यात्रा में सहजयोगी भी सड़को पर पुष्पों को बिछाकर अगवानी करते नज़र आ रहे थे।

« PREV
NEXT »