BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन,समाज द्वारा निकाला भव्य अन्नकूट चल समारोह



 राजगढ़ (धार)। सकल पंच राठौड़ समाज राजगढ़ द्वारा तीन दिवसीय अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें पहले दिन तुलसी जी व कान्हा जी की हल्दी एवं मेहंदी का कार्यक्रम किया । दूसरे दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया । आयोजन पश्चात फरियाली खिचड़ी का वितरण हुआ । वही शुक्रवार रात्रि में नवयुवक मंडल द्वारा वाहन रेली का आयोजन हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राठौड़ धर्मशाला पर समाप्त हुई । तीसरे दिन सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा शनिवार को चल समारोह निकाला गया । चल समारोह में राठौड़ समाज की महिलाए लाल चुंदरी व पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर शामिल हुए । वही चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग तीन बत्ती चौराहा, मैन चौपाटी, बस स्टैंड, श्री राम मंदिर, चबूतरा चौक, लाल दरवाजा से पुनः श्री चारभुजा मंदिर पर समाप्त हुआ । चल समारोह  में बग्गी में श्री तुलसी व कान्हा जी भी विराजमान थे । चल समारोह समापन पश्चात भगवान चारभुजा नाथ की आरती कर अन्नकुट का आयोजन हुआ  ।

  सकल पंच राठौड़ समाज द्वारा अन्नकूट महोत्सव में आस - पास सभी ग्रामीण क्षेत्र से पधारे सभी समाज जनो का नवयुवक मंडल अध्यक्ष पंकज छगनलाल राठौड़ व अन्नकुट समिति अध्यक्ष अजय भगवानसिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया । जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक राठौड़ ने दी ।

« PREV
NEXT »