BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल आयेंगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

 



  


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल आयेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति जी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण स्वीकार किया। मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज पेंच से सीधे शहडोल पहुँच कर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की जानकारी और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

« PREV
NEXT »