BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़:साइकिल यात्रा से भारत भ्रमण पर निकली आशा मालवीय का प्रेस क्लब ने किया स्वागत

 


  राजगढ़(धार)। साइकिल यात्रा से भारत भ्रमण पर निकली आशा मालवीय सोमवार को राजगढ़ के फोरलेन कुक्षी नाका पहुंची। जहाँ पर प्रेस क्लब राजगढ़ ने आशा मालवीय का स्वागत किया।

   ज्ञात रहे कि आशा मालवीय सोलो ट्रेवलर,पर्वतारोही एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी है। जो मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन, महिला सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली है। 1 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर आशा मालवीय की साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया था। जो अगले वर्ष सितबंर 2023 में दिल्ली में ख़त्म होगी।

« PREV
NEXT »