BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की अक्टूबर माह की मासिक बैठक हुई संपंन्न

 


  

  सुकृत - सोनभद्र : जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट" के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक आज दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को समय दोपहर 3 बजे से ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने निम्नलिखित प्रस्ताव रखा - 


1- आगामी त्यौहार दीपावली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने  व गरीब बच्चों में मिष्ठान वितरित कर  दीपावली का त्यौहार मनाए जाने पर विचार। 

2- हिंदी लेखन के क्षेत्र में साहित्यकारों व कवियों को ट्रस्ट की ओर से सोन साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाए।  यह सम्मान अनवरत  दिया जा सकता है।

3- संस्था द्वारा संचालित योजना- पढ़ें बेटियाँ - पढ़ाएं बेटियाँ को पूरे भारतवर्ष में संचालित करने पर बल दिया जाए तथा  प्रमाण- पत्र वितरित कर बेटियों का हौसला बढ़ाया जाए।

4- ट्रस्ट के कोष कैसे बढ़े ? इस पर भी गहन विचार किया जाए।

5- ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई- कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र व कोचिंग संस्थान को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया जाए।

6- ट्रस्ट के कार्यक्षेत्र में वृद्धि हेतु सदस्यों व पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए।

7- ट्रस्ट द्वारा संचालित हिन्दुस्तान जनता न्यूज़ में खबरों के संकलन हेतु प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर ब्यूरो चीफ व संवाददाताओं की नियुक्ति कर प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाए।


 अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डाक्टर दिनेश कुमार, सदस्य गण सूरज मणि, पंकज कुमार, मदन लाल यादव, तथा सरवरे अख्तर मौजूद रहे।

« PREV
NEXT »