नवयुवक व तरूण परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा,कार्यकारिणी में नगर से मनोनित हुए समाजजन

 


  राजगढ (धार)। प.पू.  पुण्य  सम्राट  आचार्य श्रीमद विजय जयन्तसेनसूरीश्वरजी म. सा. के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य श्रीमदविजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म. सा. व  आचार्य  श्रीमदविजय जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. की पावन प्रेरणा से अ. भा. श्री राजेन्द्र  जैन  नवयुवक परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ एवं प्रांतिय कार्यकारिणी की घोषणा प्रांतिय अध्यक्ष मोहित तांतेड़ द्वारा की गई। 

   जिसमें नगर के नवयुवक परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मामा को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री,शशांक लुणावत को राष्ट्रीय सहमंत्री तथा नगर के नवयुवक परिषद सचिव प्रणय भण्डारी को प्रांतिय कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। 







तरूण परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी हुई घोषणा -

 अ. भा. श्री राजेन्द्र  जैन  तरूण परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आदित्यजी धोका द्वारा की गई जिसमें नगर के ध्रुव राजेन्द्रजी मंडवाड़ा को राष्ट्रीय प्रचार मंत्री व चैत्य दिनेशजी मामा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया।

सभी मनोनित पदाधिकारियों को परिषद सदस्यों व समाजजनों ने बधाई प्रेषित की। उक्त जानकारी नवयुवक परिषद राजगढ उपाध्यक्ष श्री नितिनजी धाडीवाल दवारा दी गई।