BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के 3 विद्यार्थियों एवं क्रीड़ा शिक्षक का राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता हेतु हुआ चयन,अधिकारियों ने दी बधाई






 राजगढ़ (धार) । लक्ष्य सेंट्रल हायर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ 3 विद्यार्थियों एवं क्रीड़ा शिक्षक का चयन राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें स्कूल के निमिश परवार (अंडर-14), चिराग मोलवा (अंडर-14) एवं रोहन हामड़(अंडर-19) का राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 हेतु चयन हुआ है। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक रोहित सोलंकी मुख्य योग कोच के रूप में चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन जाट ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर के मल्हार आश्रम में दिनांक 25 अगस्त को किया गया था। जिसमें विद्यालय के 3 विद्यार्थियों एवं क्रीड़ा शिक्षक का योग कोच के रूप में चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 से 24 सितंबर तक भोपाल में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय की इस उपलब्धि पर सरदारपुर एडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी रामसिह मेडा, जिला शिक्षा अधिकारी धार महेंद्र सिंह शर्मा, सहायक आयुक्त धार सुप्रिया बिसेन, सहायक संचालक धार आनंद कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर प्रमोद कुमार माथुर, संकुल प्राचार्य जेपी मांधनिया, बीआरसी बीएस भंवर, जिला योग प्रभारी संजय दीक्षित, ब्लॉक योग प्रभारी अश्विन दीक्षित, विद्यालय के प्रबंधक सोहन मोलवा, डॉ. पुखराज परवार, रामेश्वर चौधरी प्राचार्य अर्जुन जाट एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी क्रीडा शिक्षक रोहित सोलंकी ने दी।    
« PREV
NEXT »