शासकीय एकीकृत शाला शा.हाई स्कूल गुमानपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व भारत माता की आरती की

 


 राजगढ़ (धार)। ग्राम गुमानपुरा 75 वें अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतन्त्रता दिवस पर शासकीय एकीकृत शाला शा.हाई स्कूल गुमानपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य एम.एल. डामर एवमं नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि श्री पूनम चंद वास्केल द्वारा ध्वजारोहण और भारतमाता आरती की गई जिसमें ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे । प्राथमिक,माध्यमिक एवम हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकाली जिसमे आकर्षक का केंद्र स्काउट दल का बैंड की धुन पर मार्च पास्ट रहा, कार्यक्रम में संस्था के भानालाल चोयल, कल्याण सिंह बुन्देला, के. एल. वसुनिया एवम समस्त स्टॉफ  उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन अभिषेक पँवार ने किया गया ।