राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी


 


  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2022) राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

  संबोधन का प्रसारण 1900 बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फि‍र उसके बाद अंग्रेजी भाषा में किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी के संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर 2130 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा।