BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव,माताजी मन्दिर पर मंशा महादेव का मनमोहक रत्न श्रृंगार किया

 



  राजगढ़ नगर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली । श्रावण मास में मन्दिर पर मंशा महादेव का अभिषेक जारी है। वही रात्रि में द्वितीय श्रावण सोमवार पांच धाम एक मुकाम माताजी मन्दिर पर मंशा महादेव का मनमोहक रत्न श्रृंगार किया गया।। रात्रि में महाआरती में बड़ी सँख्या में भक्त शामिल हुए। 


 श्रावण के द्वितीय सोमवार को बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव की शाम को द्वितीय सवारी नगर के तीन बत्ती चौराहा स्थित श्री राम सरकारी मन्दिर से निकली। बाबा का सुसज्जित रथ में मनमोहक श्रृंगार किया गया। बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव ने मनमहेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। इसके बाद मंदिर से शंकर सवारी प्रारंभ हुई इसके बाद शंकर सवारी लाल दरवाजा चबूतरा चौक,तिलक मार्ग, गणपति अम्बिका द्वार ओर मेंन चौपाटी होते हुए पुनः श्री राम सरकारी मन्दिर पहुंची। जहा पर आरती ओर महाप्रसादी का वितरण हुआ। 








   वही श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल राजगढ़ में शंकर सवारी में रथ पर विराजित बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव के दर्शन कर आरती का लाभ लिया। 
  वही राजगढ़ में श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर भी क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दर्शन कर आरती व प्रसादी का लाभ लिया । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा,पार्षद धीरज गौराना,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मांगीलाल डामर,विहिप बजरंग दल जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख अल्पेश मुरार,राजू कमेडिया,विशाल कमेडिया,मयूर कमेडिया,रवि मारू,ऐनी कमेडिया,विजेंद्र ठाकुर,जनक कमेडिया,शिव गौराना,गोरेश कमेडिया आदि उपस्थित रहें।

« PREV
NEXT »