BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

गगनभेदी जयकारो के साथ हुआ साधु साध्वी मंडल का भव्य नगर प्रवेश



  राजगढ़(धार)। आचार्य भगवंत श्री उमेश मुनिजी म.सा के सुशिष्य अणु वत्स पूज्य श्री संयत मुनिजी म.सा आदि ठाणा 2 एवं सौम्यमुर्ति पुज्या महासती श्री मधुबाला जी म.सा आदि ठाणा 6 का बुधवार को प्रातः राजगढ नगर मे भव्य मंगल प्रवेश हुआ, समाज के हेमंत वागरेचा ने बताया की पूज्या महासती श्री मधुबाला जी म.सा आदि ठाणा 6 का  वर्ष 2017 के राजगढ चातुर्मास के बाद 5 वर्षो के अंतराल के बाद राजगढ नगर मे आगमन हुआ है, साथ ही अणु वत्स पूज्य श्री संयत मुनिजी म.सा आदि ठाणा 2 का भी बुधवार को प्रातः नगर मे प्रवेश हुआ, पूज्य साधु साध्वी भगवंत की आगवानी हेतु श्री संघ के अनेक श्रावक श्राविका बड़ी संख्या मे मंडी गेट पर पहुंचे, मंगल प्रवेश यात्रा मंडी गेट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए स्थानक भवन पर पहुंची, प्रवेश यात्रा मे समाज के युवा सदस्यो ने गगनभेदी जयकारो के साथ संत-सती मंडल की आगवानी करी, मंगल प्रवेश के पश्चात स्थानक भवन पर धर्मसभा का आयोजन हुआ, धर्मसभा को पूज्य तपस्वीराज दिलीप मुनिजी म.सा ने संबोधित करते हुए कहा की विशेष पुण्यवानी के उदय से आपके राजगढ को एक साथ साधु-साध्वी भगवंत के सानिध्य का लाभ प्राप्त हुआ है, ईस अवसर का अधिक से अधिक लाभ लेकर धर्म आराधना करे, धर्मसभा को पूज्य युवा संत श्री गिरीश मुनिजी म.सा के द्वारा भी संबोधित किया गया, धर्मसभा मे सकल श्री संघ के श्रावक श्राविका वर्ग की बड़ी संख्या मे उपस्थिति रही, प्रवचन के पशचात प्रभावना एवं बाहर गाँव से पधारे हुए अतिथि महानुभव के आतिथ्य सत्कार का लाभ शैतानमल वागरेचा (जैन कचोरी सेन्टर) द्वारा लिया गया! समाज के पिन्टु वागरेचा ने की पूज्य श्री संयत मुनिजी म.सा, पूज्य श्री दिलीप मुनिजी म.सा आदि ठाणा 6 स्थानक भवन चबुतरा चौक पर विराजित है, साथ ही सौम्यमुर्ति पूज्या महासती श्री मधुबाला जी म.सा आदि ठाणा 6 यतीन्द्र भवन महावीर जी मंदिर के सामने  विराजित है, पूज्य साधु-साध्वी मंडल के प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक स्थानक भवन चबुतरा चौक पर होगे।

« PREV
NEXT »