BREAKING NEWS
latest
Times of Malwa Digital Services
Promote your brand with positive, impactful stories. No accusations, no crime news—only inspiring and constructive content through Google Articles.
📞 9893711820   |   📧 akshayindianews@gmail.com

मुमुक्षु का वर्षीदान वरघोड़ा हर्षोल्लास के साथ निकला, परमात्मा ने किया नगर भ्रमण



 राजगढ़(धार)। प्रतिष्ठा अंजनशलाका महोत्सव के आठवें दिवस भव्या ति भव्य वर्षी दान वरघोड़ा धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मुमुक्ष सपन जैन बोहरा भवानीमंडी राजस्थान निवासी का हाथी पर चल समारोह निकाला गया।पूज्य गुरुभगवंतो की पावन निश्रा में।






 वर्षीदान वरघोड़ा -

 परमात्मा की प्रतिष्ठा अंजनशलाका महोत्सव निमित भव्या ति भव्य वरघोड़ा, राज्याभिषेक, लोकांतिक देवों की विनन्ति,माता-पिता एवं कुल द्वारा दीक्षा की आज्ञा ओर साथ मे सोने में सुहागा मुमुक्षु सपन जैन बोहरा सांसारिक जीवन को त्याग कर संयम पथ पर आरूढ़ होने जा रहे है,हाथी पर बैठकर नगर वासियो को अपना आशीष प्रदान वर्षीदान कर दे रहे थे।

श्रीआदेश्वर जिन मंदिर -

 अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित मंदिर जी मे विराजित की जाने वाली प्रतिमाओं को भी विशेष घोड़ा बग्गी में लाभार्थी परिवार के विराजित कर नगर भ्रमण परमात्मा ने किया और भक्तो को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।लगभग 12 घोड़ा बग्गिया चल समारोह में थी।

आकर्षक रंगोली -

 नव निर्मित श्री आदेश्वर जिन से चल समारोह प्रारंभ हुआ जो लोहार मंदिर,चबूतरा चोक, जैन चौक, चार भुजा मंदिर, में चौपाटी ,पुराना बस स्टैंड से पुनः में चौपाटी होते हुए जिन मंदिर पर चल समारोह का समापन हुआ।चल समारोह के आगे आगे कलाकारों द्वारा आकर्षक रंगोली विभिन्न रंगो की बनाई जा रही थी जो वरघोड़े की सुंदरता में चार चांद लगा रही थी।

प्रभु भक्ति ने मन मोह लिया -

 अखिल भारतीय जैन संगीतकार मुंबई निवासी नरेंद्र वाणीगोता ने  गुरुवार कि रात्रि में प्रभु भक्ति से वातावरण को प्रभुमय बना दिया था।वाणीगोता ने प्रभु भक्ति के भजनों पर जमकर नृत्य किया।

अनेक श्रीसंघ आये-

आज के चल समारोह में देशभर से अनेक श्रीसंघो ने प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारकर जिन शासन की शोभा में अभिवृति की।





धार कलेक्टर महोत्सव में सम्मिलित हुए

 धार जिला कलेक्टर डॉ पंकज जैन शुक्रवार को श्री आदेश्वरजी जैन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।कलेक्टर डॉ जैन ने आचार्य श्री विश्वरत्नसागरजी म.सा.व आध्यात्मिक योगी गणिवर्य आदर्शरत्न सागर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही मुमुक्षु सपन जैन व्होरा का कलेक्टर ने अनुमोदना की। 

  इस अवसर पर एसडीएम श्री बीएस कलेश, एसडीओपी श्री रामसिंह मेढ़ा, राजगढ़ थाना प्रभारी मालवीय,भाजपा नेता निलेश सोनी,ट्रस्टी दिलीप फरबदा,ट्रस्टी वीरेंद्र जैन,ट्रस्टी सुरेश काग्रेसा, समाजसेवी रोहित जैन,समाजसेवी आजाद फरबदा,पत्रकार अक्षय भण्डारी,पत्रकार राजेश वर्मा,भाजयुमो नेता गौरव सराफ,युवा समाजसेवी गोलूसेठ राणापुर वाला,नवरत्न धाम मुम्बई ट्रस्टी नरेंद वाणीगोता,मनीष मुठरिया,आदि उपस्थित रहे।

शनिवार को दीक्षा 

-मुमुक्षु सपन जैन बोहरा की दीक्षा शनिवार को आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म सा , आचार्यश्री मृदुरत्न सागर सूरीश्वरजी म सा , उपाध्याय श्री वैराग्य रत्न सागर जी म सा  , गनिवार्यश्री आदर्श रत्न सागर जी म सा साधु - साध्वीजी भगवंत एवं हजारो जनमेदनी की उपस्थिति में होगी।सपन जैन सांसारिक जीवन को त्याग कर संयम पथ पर आरूढ़ होंगे।


« PREV
NEXT »