BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

गुरुदेव की जन्मभूमि पर महामांगलिक को श्रवण किया हज़ारो गुरुभक्तो ने

 


 राजगढ़ (धार)। राजगढ नगर की धन्य धरा पर जन्मे मालव भूषण आचार्यश्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी म सा द्वारा संकलित अति प्राचीन मन्त्रो द्वारा आधि व्याधि ,सर्व रोग निवारण , सुख समृद्धि , जीवन मे मंगल करने वाली महामांगलिक का श्रवण युवा आचार्य , हजारो युवाओं के मार्गदर्शक, क्रांति कारी सन्त आचार्यश्री विश्व रत्न सागर सूरीश्वरजी म सा के मुखारविंद से हजारों भक्तो ने श्रवण किया। बंधु बेलड़ी पूज्य आचार्यश्री जिनचंद्र सागर सूरिजी म सा , आचार्यश्री हेमचंद्र सागर सूरिजी म सा आदि ठाना , वागड़ भूषण आचार्यश्री मृदुरत्न सागर सूरीश्वरजी म सा , गनिवार्यश्री आदर्श रत्न सागर जी म सा सहित साधु एवं साध्वी जी भगवंतों ने भी अपनी पावन निश्रा प्रदान की । 





  इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाव , पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह गौतम , मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मेहता ,राजेश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष नवरत्न परिवार , भाजपा नेता बल बहादुर सिंह ,एन एम शर्मा एडवोकेट धार, सुनील मोदी ,प्रवीण गुप्ता ट्रस्टी मांडव जैन मंदिर आदि अथितियों का बहुमान श्री तपागच्छ जैन श्रीसंघ एवं श्री ऋषभदेव मोतीलाल पेढ़ी के दिनेश संघवी , राजेश कामदार,बसन्त मुठरिया,सुरेश कांग्रेसा ,संदीप जैन,पुष्पेंद्र कांग्रेसा,सुभाष फरबदा, प्रमोद गुगलिया,सुशील जैन,विनेश जैन,पूरब फरबदा, कल्पेश जैन आदि ट्रस्टियों ने किया।। 

  महामांगलिक का संगीतमय संचालन एवं भक्ति के रस में डुबाने वाले त्रिलोक मोदी अहमदाबाद ने किया।महामांगलिक गुरुपूजन का लाभ राजेश भाई देवसुरी मुम्बई वालो ने लिया।मुनि श्री कीर्ति रत्न सागर जी ने पूज्यश्री के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और चातुर्मास मंगल प्रवेश 04 जुलाई 22 गोरेगांव मुम्बई में होगा।

« PREV
NEXT »