BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

समस्त महाजन ने नि:शुल्क पशु चिकित्सा हेतु आधुनिक ऐम्बुलेंस सेवा शुरु की



 मुंबई: मुंबई में हाल ही में पशु चिकित्सा के लिए एक अत्यंत आधुनिक और सभी सुविधाओं से लैस ऐम्बुलेंस या चलता-फिरता चिकित्सालय लॉन्च किया गया। देश की एक प्रमुख गैर-सरकारी सेवा-संस्था समस्त महाजन की पेशकश यह ऐम्बुलेंस पूरे मुंबई में बीमार और घायल पशुओं को निशुल्क चिकित्सा प्रदान करेगी। 

  यह सुपर स्पैशल्टी पशु चिकित्सा ऐम्बुलेंस हाल बोरीवली में स्थित है। इसके हैल्पलाइन नंबर 9152995399 पर कॉल आते ही यह उस स्थान पर पहुंच जाती है जहां पशु को चिकित्सा की आवश्यकता हो। ऐम्बुलेंस तैयार करने के लिए अनिवार्य ऐसे वाहन की उपलब्धि राष्ट्रसंत पूज्य श्री नम्रमुनि महाराज साहेब तथा उनकी प्रेरणा से बने अर्हम युवा सेवा ग्रुप ने कराई है। इसके निभाव का तमाम खर्च समस्त महाजन उठा रही है। 

  इस ऐम्बुलेंस में पशु चिकित्सा के लिए आवश्यक तमाम दवाईयों के साथ साधन, जैसे बाइपैप, वेन्टलैटर, हाइड्रोजन ऑक्सिजन जनरेटर, वजन कांटा, जनरेटर, भोजन, वॉटर हीटर और सीसीटीवी भी हैं। इस सेवा के बारे में बात करते हुए समसम्त महाजन के मैनजिंग ट्रस्टी गिरीश शाह ने कहा, “पशुओं के लिए चिकित्सा उतनी आसानी से उपलब्ध नहीं है जितनी आसानी से हम इंसानों के लिए उपलब्ध है। यब ऐम्बुलेंस इस अवकाश को भरने का एक प्रयास है।” 

  इसके संचालन के बारे में बात करते हुए समस्त महाजन के ट्रस्टी तथा इस प्रोजेक्ट के कोओर्डिनेटर परेश शाह ने बताया, “यह ऐम्बुलेंस वहां पहुंच जाता है जहां पशु को चिकित्सा की ज़रूरत हो। पूरी चिकित्सा विधि कैमरा में कैद भी की जाती है और उसे  लाइव भी देख सकते  हैं ।” 

  यह ऐम्बुलेंस पूरे मुंबई के सभी स्थानों  पर जाकर सेवा प्रदान करेगी। इसका हेतु यह सुनिश्चित करने का है कि समयोचित चिकित्सा के जरिये पशु का जीवन बचाया जा सके। इसका अनावरण 24 मार्च को महाराष्ट्र के पशु संवर्धन, डेयरी विकास तथा खेलकूद और युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार के हाथों किया गया था। यह ऐम्बुलेंस पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मानदण्ड स्थापित करने की उम्मीद रखती है। 


अधिक जानकारी के लिए संपर्कः 

परेश शाहः 98193 01298

गिरीश शाहः 9820020976 | Email: samastmahajan9@gmail.com

« PREV
NEXT »