BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शत्रुंजय मित्र मंडल 31 दिसंबर को करेगा सामूहिक श्रद्धांजलि का आयोजन



  राजगढ़(धार)। नगर के श्री शत्रुजय मित्र मंडल द्वारा जाने वाले कभी लौट कर नही आते,आती है उनकी यादें जो 2021में जिनका स्वर्गवास हो चूका है। 31 दिसंबर की शाम को चबूतरा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

  मंडल द्वारा बताया कि गत वर्ष भी यह आयोजन किया गया था। राजगढ़ के सर्वसमाज के उन साथियों को जिनका 2021 में स्वर्गवास हो गया,उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके लिए एक बैनर भी बनाया जाएगा, जिसमें दुनिया छोड़ देने वालों के फोटो होंगे। इसके लिए फोटो एकत्रित किए जा रहे हैं।दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए 31 दिसंबर शाम 7 बजे  श्रद्धांजलि स्थल पहुंचने की अपील मंडल द्वारा की गई। इस सामूहिक श्रंद्धाजलि आयोजन की व्यवस्था में अंकुश भंडारी,अक्षय यति,मोहित शर्मा,पीयूष सेठिया,आदेश कोठारी,अचल नखेत्रा, रवि बागड़िया आदि सदस्य जुटे हुए ।

« PREV
NEXT »