BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

जीवन मे विनयवान बने धनवान नही : महासती श्री सुधाश्री जी



  राजगढ़(धार)। मनुष्य जीवन भर धन कमाने के लिये तत्पर रहता है, धन कमाने के लिये सब तरह के व्यवहार करता है कभी झूठ बोलता है तो कभी छलावा करता है, परमात्मा के शासन मे विनयवान व्यक्ति का महत्व होता है, विनयवान मनुष्य धन तो कमाता है ही साथ ही समाज नगर परिवार मे प्रतिष्ठा भी कमाता है, आप लोग जीतना श्रम धन कमाने के लिये करते है उतना ही श्रम धर्म आराधना के लिए भी करेगे तो आपका ये भव तो सुधरेगा ही साथ ही अगला भव भी सुधरेगा, आज की आधुनिक जीवन शैली की चकाचौंध मे मनुष्य धर्म मार्ग से विमुख होता जा रहा है, इसलिए जीवन मे निरंतर अशांति रहती है, जीवन मे शांति ओर सुख केवल ओर केवल धर्म आराधना तप आराधना से ही प्राप्त होगा, राजगढ नगर अनेक महापुरुष की उक्त प्रेरणादायी प्रवचन गुरूवार को स्थानक भवन पर आयोजित धर्मसभा मे आचार्य भगवंत श्री सरदारमुनि जी म.सा की शिष्या विदुषी महासती श्री सुधाश्री जी म.सा ने फ़रमाये, महासती श्री उन्नतिश्री जी म.सा के द्वारा मानव जीवन ओर उसके महत्व को समझाते हुए प्रवचन दिए गए! प्रवचन सभा मे समाज के अनेक श्रावक श्राविका बच्चे की उपस्थिति रही! जानकारी समाज के हेमंत वागरेचा के द्वारा दी गई!

« PREV
NEXT »