BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

बेंगलुरु के 2 रोट्रैक्टर धनुष और हेमंत बुधवार शाम साइकिल द्वारा राजगढ़ पहुंचे,किया स्वागत....



राजगढ़(धार)। कर्नाटक, बेंगलुरु के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता  धनुष एम.जी और हेमंत वाई.बी. जी अपने'मिशन पॉसिबल-सेव एनवायरन्मेंट' कैंपेन के तहत 200 दिनों में 29 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित राज्यों की 24000 कि.मी. की यात्रा पर निकले हैं। आज उनके राजगढ़ आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र मूणत,अजय चौहान, नीलेश शर्मा,डॉ.कुमावत, दीपेश ठाकुर,राहुल विरास आदि उपस्थित रहे ।

बेंगलुरु के 2 रोट्रैक्टर धनुष और हेमंत बुधवार शाम साइकिल द्वारा राजगढ़ पहुंचे। ये दोनों 29 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए 200 दिनों में 24,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह किसी एक देश में साइकिल से सबसे लंबी यात्रा है। 






 धनुष और हेमंत ने बताया कि वे अपनी यात्रा के माध्यम से  और साक्षरता के बारे में एक संदेश भी प्रेषित कर रहे हैं। वे अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से भी मिल रहे हैं और उन्हें ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण की रक्षा के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हमारा अभिनंदन किया और इस पावन ध्येय की सफलता के लिये शुभकामनाएं दी।

« PREV
NEXT »