BREAKING NEWS
latest
Times of Malwa Digital Services
Promote your brand with positive, impactful stories. No accusations, no crime news—only inspiring and constructive content through Google Articles.
📞 9893711820   |   📧 akshayindianews@gmail.com

जप-तप-त्याग के साथ मनाया जायेगा प्रवर्तक गुरुदेव का 61वा जन्मोत्सव दिवस




 राजगढ़(धार)। मालव केसरी श्री सोभागयमल जी म.सा के सुशिष्य सोभाग्यकुल दिवाकर श्रमणसंघीय प्रर्वतक पुज्यपाद गुरुदेव श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय का 61 वा जन्मोत्सव दिवस 28-11-2021 रविवार को म.प्र.,महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान,कर्नाटक,तमिलनाडु आदि अनेक राज्यो मे स्थानकवासी सम्प्रदाय सहित अन्य सम्प्रदाय मे जप तप त्याग आदि विभिन्न धर्म आराधना एवं धार्मिक आयोजन एवं जनसेवा गौ सेवा के साथ मनाया जायेगा।

 मुख्य समारोह पुज्यपाद प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय की निश्रा मे नासिक रोड महाराष्ट्र के मोती मंगल कार्यालय हरिओम नगर मे अनेक साधु साध्वी भगवंत की पावन उपस्थिति मे, अनेक राज्यो से पधारे प्रमुख विशिष्ट अतिथियो एवं विशाल जन समुदाय की उपस्थिति मे आयोजित होगा।

 गुरु सोभाग्य प्रकाश भक्त मंडल म.प्र. के सदस्य हेमंत वागरेचा ने बताया की प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय का 61वा जन्मोत्सव दिवस राजगढ नगर सहित सम्पूर्ण मालवा निमाड म.प्र. राज्य के साथ ही सम्पूर्ण देश मे विभिन्न धर्म आराधना के साथ मनाया जायेगा।

 समाज के वरिष्ठ भेरुलाल वागरेचा ने बताया प्रवर्तक गुरुदेव श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय नासिक रोड महाराष्ट्र मे आयोजित जन्मोत्सव समारोह मे निश्रा प्रदान करने के बाद महाराष्ट्र के विभिन्न ग्राम नगरो मे धर्म प्रभावना करते हुए जनवरी 2022 मे देश के हदय स्थल म.प्र.   राज्य मे प्रवेश करेगे।

 देवेन्द्र वागरेचा ने बताया की गुरुदेव के जन्मदिवस पर मरीजो को फ़ल बिस्कीट वितरण एवं गौशाला मे गायो को चारा लापसी आदी खिलायी जायेगी,प्रवर्तक श्री के म.प्र. मे आगमन की प्रतीक्षा सम्पूर्ण म.प्र. के स्थानकवासी श्री संघ वर्षो से कर रहे है।

« PREV
NEXT »