BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सनातन धर्म के 13 मन्दिरो में एकसाथ हो रहा श्रीमद भागवत महापुराण का वाचन,विहिप ओर बजरंग दल ने किया कथावाचको का आत्मीय स्वागत....

Vhp-bajrang-dal-ne-13-mandiro-ke-kathavachako-ka-atmiya-swagat
 

 राजगढ़ (धार)। मन्दिरो की नगरी राजगढ़ में श्री चारभुजा युवा मंच के तत्वाधान में वर्ष 1987 से सनातन धर्म के प्रमुख 13 मन्दिरो में एकसाथ श्रीमद भागवत महापुराण का वाचन का आयोजन हो रहा है । 


 इन 13 मन्दिरो में बह रही धर्मगंगा वाचन

1.माताजी मंदिर पर श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज 2.शंकर मंदिर मालीपुरा पवन जी शर्मा राजगढ़ वाले 3.देववंशीय मालवीय लोहार समाज मैं प्रवीण जी शर्मा 4.श्री चारभुजा मंदिर श्री मधुसूदन जी शर्मा देवपुर राजस्थान वाले 5.श्री आई माता मंदिर दलपुरा में श्री प्रकाश जी शर्मा सोनगढ़ वाले 6.श्री राधा कृष्ण गवली समाज मंदिर मैं श्री लखन जी शर्मा राजगढ़ 7.श्री शेष साईं राजपूत समाज मंदिर पर श्री कृष्ण कांत शर्मा छड़ावाद वाले 8. शेषनाग महादेव मंदिर मंडी मैं श्री अखिलेश जी कजरौटा वाले 9.श्री बाबा रामदेव चारण समाज मंदिर पर श्री पवन जी शर्मा तिरला वाले 10.श्री राम सेन समाज मंदिर में श्री महेश जी शर्मा राजोद वाले 11.श्री सरकारी मंदिर में श्री सुनील जी शास्त्री भानगढ़ वाले 12.श्री राम मंदिर दलपुरा में श्री विनोद जी शर्मा बड़वासा वाले 13.श्री लालबाई फूलबाई माता मंदिर मैं चंद्र प्रकाश जी दवे लाबरिया वाले अपने मुखारविंद से श्रीमद भागवत महापुराण का वाचन कर रहे है। 


विहिप ओर बजरंग दल ने किया कथावाचको का आत्मीय स्वागत

आज  विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिला व  राजगढ़ प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा राजगढ़ नगर में 13 मंदिरो पर चल रही श्रीमद भागवत महापुराण के अंतर्गत सभी 13 मंदिरों के पुराणियो का बहुमान श्री फल व पुष्पहार से  किया गया एवं व्यास पीठ का पूजन भी किया गया। जिसमे विहिप के धर्म प्रसार विभाग जिला सह प्रमुख शंकर सोलंकी, विहिप के जिला मठ मन्दिर प्रमुख संजय छाजेड़, बजरंग दल जिला सह संयोजक मोहनिश सोलंकी एवम विहिप राजगढ़ प्रखंड अध्यक्ष भरत  व्यास व प्रखंड मंत्री  सुभाष कुमावत व सह मंत्री वरुण  कुमावत ने 13 मंदिरो मे जाकर पुराणियो का बहुमान किया एवम  व्यास पीठ पर विराजित सभी पुराणियो द्वारा विहिप व बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों को तिलक लगाकर व आशीर्वचन देकर प्रसादी दी गई।
« PREV
NEXT »