BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़: दयाव्रत एवं सामुहिक सामायिक का आयोजन हुआ



 

 राजगढ़(धार)। चबुतरा चौक स्थित स्थानक भवन पर बुधवार को दयाव्रत ( 5 सामायिक ) एवं सकल श्री संघ की श्राविकाओ (महिला) की सामुहिक सामायिक (Samuhik Samayik) एवं जाप का आयोजन हुआ, दयाव्रत के आयोजन मे समाज के 70 लोगो ने दया व्रत में भाग लिया जिसमे करीब 350 सामायिक हुई, दोपहर मे महिलाओ के सामायिक एवं जाप मे सकल जैन समाज की महिलाओ ने बड़ी संख्या मे भाग लिया, दयाव्रत (5 सामायिक) करने वाले सभी आराधको के भोजन की व्यवस्था MG रोड स्थित छोटे स्थानक भवन पर रखी गई !

  दयाव्रत (Dayavart) करने वाले सभी आराधको के भोजन एवं सामायिक व जाप की प्रभावना का लाभ *प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय* की प्रेरणा से स्व.श्रीमती ताराबाई केशरचंदजी वागरेचा की प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि दिवस के उपलक्ष्य मे विरेन्द्रकुमार अरुणकुमार वागरेचा परिवार के द्वारा लिया गया साथ ही परिवार के द्वारा गरीब बस्तियों एवं स्वास्थ्य केन्द्र मे फ़ल बिस्कीट एवं मिठाई का वितरण किया गया! जानकारी समाज के हेमंत वागरेचा के द्वारा दी गई!
« PREV
NEXT »