सरदारपुर(धार)। ग्राम फुलगावडी में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित श्री कृष्ण गोवर्धन गौशाला में भानगढ़ निवासी स्वर्गीय श्रीमती कालीबाई कुमावत तथा राजगढ़ निवासी ठाकुर सुरेन्द्रसिंह पंवार की स्मृति में परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। परिसर में बंटी कुमावत (डिसेंट), हेमराज कुमावत तथा अंतिम ठाकुर, अजयराज सिंह ठाकुर ने अपने स्वजनों की स्मृति में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण सहेजने का संकल्प लिया। इस दौरान गौशाला समिति के बाबूलाल कोठवाल, अमृतलाल सांवलेचा, कैलाश सांवलेचा, वासुदेव मोदी, महादेव बिल्लोरे आदि उपस्थित थे।

