सरदारपुर: हमारे यहां जब से यह टप्पा तहसील खुली है, तब से हमे बहुत सुविधा हुई है, अब हमें सरदारपुर नही जाना पड़ रहा है, इसके अलावा यहां के आस पास के लोगो को भी अच्छा लग रहा है। उक्त बाते कलेक्टर आलोक कुमार सिंह तथा ग्राम कोटवार व उपस्थित ग्रामीणों के मध्य हुई। कलेक्टर श्री सिंह आज सीईओ जिला पंचायत आशिष वशिष्ठ तथा एसडीएम बी एस कलेश के साथ सरदारपुर तहसील के लाबरिया में बनी टप्पा तहसील का निरीक्षण करने पहुँचे थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने यहां के परिसर में आगामी दिनों में बनने वाली बिल्डिंग के बारे में एसडीएम से चर्चा की साथ ही टप्पा तहसील वाली बिल्डिंग के बगल में बनी हुई बिल्डिंग को देखकर एसडीएम को निर्देश दिए की इस बिल्डिंग में पुलिस चौकी बनाने के लिए आगामी कार्यवाही करे। श्री सिंह ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

