विश्वास रखे संसार से कोरोना चला जायेगा और दुनिया फिर से खूबसूरत हो जाएगी- प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री

 

(प्रो.डॉ.दिनेश गुप्ता- आनंदश्री,आध्यात्मिक व्याख्याता एवं माइन्डसेट गुरु,मुम्बई)

हमारी शांति सिर्फ और सिर्फ हमारे हाथ मे हैं। भरोसा रखें, शायद आज आप किसी गड्डे में आपने आप को गिरा  पाते हो। यह गड्डा, किसी को खो देने का हो सकता है, नौकरी चले जाने का, बिजनेस बंद होने का, बड़ी बीमारी के आने का। घबराए नही। विश्वास रखे। आप समंदर की एक बूंद हो, और आपका ईश्वर पूरा समंदर है। उस पर विश्वास रखे। 

जिंदगी कभी भी पलट सकती है। उसकी मर्जी से सुबह , शाम और शाम सुबह में तब्दील हो सकती है। कंही किसी राज्य  में एक राजा को बंदी बना लिया गया। किसी तरह से दरबारियों ने 5 वर्ष के  राजकुमार को एक गांव में छोड़ दिया। लेकिन उस राजकुमार को ले जाते समय वह सीढ़ियों से गिर गया। उसकी दोनों टांगे हमेशा के लिए टूट गई। वह राजकुमार एक गांव में पलने बढ़ने लगा। ऊपर वाले की रज़ा को मानकर वह जीने लगा। समय ग़ुज़रा। काले बादल हटने का समय आया। वंहा के नए राजा का ह्र्दयपरिवर्तन हुआ। उसने राज कुमार की खोज करवाई। उस अपंग राजकुमार को उसका हक दे दिया गया। 

विश्वास कीजिये, समय बदलेगा, नया मौसम आएगा। जो आपके साथ बुरा कर रहे है वह किनारा होंगे। आपको गड्डे से निकाल कर पर्वत की चोटी पर बैठा दिया जाएगा। विश्वास कीजिये। सब ठीक होगा। संसार फिर से खूबसूरत बनेगा।