BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में कोरोना संक्रमण मुक्ति के लिये सराफा एसोसिएशन द्वारा पूरे नगर में हवन द्वारा होगा शुद्धिकरण



राजगढ़(धार): सराफा एसोसिएशन द्वारा कोरोना से मुक्ति हेतु व नगर के वातावरण वायुमण्डल शुद्धिकरण व सभी के मंगल स्वास्थ्य की कामना के लिए चलित हवन कुण्ड का पूरे नगर में भ्रमण किया जाएगा।

अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि बुधवार 12 मई को दिन में 3:30बजे माताजी मन्दिर राजगढ़ से गुरुदेव श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज के शुभाशीर्वाद से वाहन में चलित हवन कुण्ड में ब्राह्मण के मंत्रोच्चार के द्वारा पूरे नगर में हवन की आहुति के द्वारा शुद्धिकरण किया जाएगा।

  चलित वाहन नगर के मुख्य मार्गो सहित प्रमुख स्थानों पर पहुँचेगा।वही नगर के जागरूक नागरिक अपनी स्वेच्छा से अपने घर गली मोहल्लों में कंडे धूप कपूर गुग्गल आदि सामग्रियों से वातावरण, वायुमण्डल को शुद्ध करने का प्रयास समय 4 बजे एक ही समय पर एक साथ कर सकते है।ताकि पूरे नगर के वातावरण में सकारत्मकता आए।और वातावरण वायुमंडल शुद्ध हो सके।

   ज्योतिषाचार्य  गुरुदेव श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज ने बताया कि हवन कुण्ड में देव प्रिय सामग्री के साथ ही विभिन्न प्रकार की औषधियों का उपयोग कर नगर में वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही सात्विक व सकारात्मक माहौल बनाने के लिए आहुतियां दी जाएगी।औषधियों की आहूति से कई प्रकार के वायरस नष्ट हो सकते है।साथ ही नगर में धार्मिक माहौल के साथ ही एक सकारात्मक माहौल बन पाएगा।हवन के द्वारा देवगण पितृगण ईश्वर से संकट मुक्ति की प्रार्थना की जाएगी।इसको लेकर सराफा एसोसिएशन के प्रयास सराहनीय है।

सराफा एसोसिएशन सचिव दिलीप फरबदा,संरक्षक चांदमल सोनी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी,उपाध्यक्ष बसन्त जैन,सेवन्तिलाल सराफ ,सहसचिव सोनिक सराफ, कोषाध्यक्ष नवीन पुराणी, कमलेश सोनी मोतीसिंह राठौर ,लाला माहेश्वरी, प्रितेश सराफ ,हरिओम सोनी, रोचक खजांची, मनोज सराफ ,विनेश जैन,चेतन सोनी ,विशाल सोनी, आजाद फरबदा, प्रफुल सराफ ,कीर्ति सराफ,आकाश जैन ,गौरव नाना सेठ संजय जैन ,दीपांश ठाकर,हेमन्त रोकड़िया सहित सदस्य उपस्थित रहेंगे।

« PREV
NEXT »