BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

आचार्यश्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर म.स.जी के आशीर्वाद और मंत्री राजवर्धन सिंह दत्ती गांव के निर्देश पर मोहनखेड़ा में 300 बेड का कोविड केयर सेंटर होगा तैयार,कलेक्टर ने किया निरीक्षण




    राजगढ़(धार)  आचार्यश्री ऋषभ चंद्र सूरीश्वर म.स.जी के आशीर्वाद और मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (Rajvardhan Singh Dattigaon) के निर्देश पर मोहनखेड़ा में कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर (Collector Dhar) आलोक कुमार सिंह आज मोहनखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट द्वारा मुहैया कराए भवन में 300 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर अगले तीन दिवस में आरंभ कराने के निर्देश दिए। कोविड केयर सेंटर में जिला प्रशासन द्वारा बेड सहित पैरामेडिकल स्टाफ,दवाइयां,ऑक्सीजन के लिए 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। सेंटर में भोजन, पानी की व्यवस्था के साथ ही योग, प्राणायाम आदि मोहनखेड़ा ट्रस्ट की ओर से मरीजों को करवाए जाएंगे। ट्रस्ट द्वारा आयुर्वेदिक उपचार,काढ़े और स्टीम थेरेपी भी मरीजो को दी जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टॉफ की भर्ती के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक व्यक्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
« PREV
NEXT »