BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

पतंजलि योगपीठ में माता-पिता के लिए लगेगी प्रेरक कक्षा



राजगढ़(धार)। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में शाखा राजगढ़ माता-पिता के लिए प्रेरक संगोष्ठि का आयोजन कर रहा है जिसमें योगाचार्य कमलेश सोनी योग के गुर सिखाएंगे और साथ ही वक्ता जॉनसन लुको माता-पिता को बताएंगे कि किस तरह से वह अपने बच्चों से बात करें और उन्हें एक सफल व्यक्तित्व देवे । पतंजलि योगपीठ के प्रमोद कुमार पोसित्रा ने बताया कि किस तरह से कोरोना के माहौल में बच्चा चिढ़चिढ़ा हो गया है, माता-पिता भी परेशान है कि बच्चों को कैसा माहौल दे ताकि बच्चे एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में घुल मिल सके, वहीं योग समिति के नितिन धारीवाल ने बताया कि अधिकतर बच्चे मोबाइल में पूरा दिन निकाल देते है और आंखों की रोशनी भी कमजोर हो रही है इसलिए पतंजलि योगपीठ योग के साथ प्रेरक संगोष्ठि का आयोजन कर रहा है । कार्यक्रम 20 मार्च शानिवार को मेला मैदान स्थित शिव वाटिका में आयोजित होगा जिसमें समस्त नागरिकों को मास्क का प्रयोग करना है उक्त जानकारी भूपेंद्र काकरिया ने दी ।

« PREV
NEXT »