BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

पत्रकार संघ के जिला प्रवक्ता जैन ने उठाई पत्रकारों के वैक्सीनेशन की मांग



- संघ अध्यक्ष को लिखा पत्र, प्रषासन से हस्तक्षेप करते हुए फ्रंट लाइन में शामिल पत्रकारों को भी लगाई जाए वैक्सीन

  राजगढ़(धार)। आधिकारिक और गैर आधिकारिक तौर पर कोरोना के मामलों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति लोगों के बीच में दर्ज करा दी है। कुछ मामलों में प्रषासन जानकारी दे देता है तो कई मामलों की जानकारी प्रषासन तक को भी नहीं मिल पाती। इस बीच सबसे बड़ी दुविधा में समाज के चैथे स्तंभ के तौर पर कार्य कर रहे पत्रकारों के लिए है। अब तक फ्रंट लाइन के अधिकांष लोगों का टीकाकरण तो हो चुका है लेकिन पत्रकारों के बारे में ना प्रषासन सोच पा रहा है और ना ही सरकार। प्रषासन को फ्रंट लाइन के तौर पर काम कर रहे पत्रकारों के लिए वैक्सीनेषन का अभियान चलाना चाहिए ताकि पत्रकार और उनके परिवार वाले भी कोरोना के संक्रमण से दूर रह सके।

  यह बात जिला पत्रकार संघ के प्रवक्ता दीपक जैन ने एक पत्र के माध्यम से पत्रकारों के वैक्सीनेषन के लिए संघ अध्यक्ष छोटू शास्त्री से मांग करते हुए कही है। जैन ने कहा कि खबरों के सिलसिले में कई बार पत्रकारों को भीड़ से लेकर गांवों तक के भीतर जाना पड़ता है लेकिन इनके वैक्सीनेषन को लेकर प्रषासन सजग ही नहीं हो पा रहा है। जैन ने श्री शास्त्री से मांग की है कि जिलेभर के पत्रकारों की ओर से प्रषासन को कहा जाए कि कोविड-19 से रोकथाम के लिए पत्रकारों को भी टीके लगाए जाए।

लगातार बढ़ रहे मरीज

कई पत्रकारों ने श्री जैन के द्वारा उठाई गई मांग को जायज ठहराते हुए कहा है कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों के लिए भी खबरों का कवरेज करना चुनौति बनता जा रहा हैं। शासन-प्रषासन की ओर से टीके लगाने की कोई भी गाइड लाइन जारी नहीं की गई। ऐसे में पत्रकारों को चिंता संताने लगी हैं कि आखिर पत्रकारों को कब टीके लगाएं जाएंगे ताकि वे खबरों के लिए निष्चिंत होकर कार्य कर सकेंगे।

कई पत्रकारों ने गवांई है जान

गौरतलब है कि भीषण कोरोना के दौर में देषभर में पत्रकारों ने आम लोगों के लिए खबरें बंटोरी और उन्हें लोगों तक पहुंचाया है। इसके चलते देष में कई पत्रकार साथियों को कोविड-19 की चपेट में आने से अपनी जान गंवाना पड़ी है। श्री जैन ने कहा कि पत्रकार भी समाज का एक अभिन्न हिस्सा हैं, उसे क्यों नजर अंदाज किया जा रहा है, यह समझ से परे हो गया है।

« PREV
NEXT »