BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नवीन लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए बैठक आयोजित करने की मांग....



  राजगढ़(धार) । क्षेत्र में नवीन लघु सूक्ष्म उद्योग केंद्र स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन हेतु नगर में बैठक का आयोजन करने की मांग सराफ़ा एसोसिएशन अध्यक्ष निलेश सोनी ने की है। अध्यक्ष निलेश सोनी ने उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव,जिला व्यापार एवम उद्योग प्रबंधक महोदय धार एवम अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर से मांग कर अवगत करवाया की क्षेत्र में उद्योग की अपार संभावनाएं है।जिसके अंतर्गत व्यापारिक केंद्र राजगढ़ है।यहाँ पर बैठक आयोजित कर व्यापारियो को मार्गदर्शन दिए जाने पर सकारात्मक परिणाम आएंगे। 

     राजगढ़ व आसपास के क्षेत्र में शासकीय भूमि की उपलब्धता के साथ-साथ कच्चे माल की प्रचुरता है, कृषी उपकरण खाद्य प्रसंस्करण प्लास्टीक-इन्डस्ट्री नमकीन रेडीमेट-गारमेन्ट फे्रबीकेषन जैसे उद्योग अगर इस क्षैत्र में स्थापित किये जाते है तो जन सामान्य आर्थीक रूप से सक्षम होगा क्षेत्र के लोगों का पलायन रूकेगा क्षेत्र का विकास होगा। किन्तु शासन की योजनाओं की जानकारी के अभाव में क्षैत्र में उद्योग स्थापित नही हो पा रहे है। क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए आम व्यापारियों व आमजन को जाग्रत करने व मार्गदर्शन देने पर  आमजन को उद्योग कैसे स्थापित किए जाते है। एवम क्षेत्र में कौन से उद्योगों की स्थापना रना चाहिए इसकी जानकारी हो सकेगी। जानकारी होने पर व्यापारी उद्योग  स्थापित कर सकेंगे।



« PREV
NEXT »