BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

भीख मांगता भविष्य,बन गया धंधा,पर गंदा है,जिम्मेदार मौन !

 



राजगढ़(धार)। राजगढ़ नगर में प्रशासन मौन बैठा हुआ है क्योंकि एक तरफ भीख मांग रहे बच्चे और वही बच्चे गुब्बारे (फुंगे) भी बेचते हुए दिखाई देते है लेकिन यह बच्चें कही मजबूर हो सकते है क्योकि जानकारी के अनुसार मेला मैदान या किसी जमीन पर कब्जा कर झोपड़ियों में बनांकर रहते है बच्चों से लेकर बड़ो तक ने यह धंधा बना लिया गौरतलब है की साधु वेश पहनकर कभी भगवान को भी यह लोग नही छोड़ते है। इसके बाद शहर में कई बच्चे मंदिर, किसी समारोह जुलूस व अन्य स्थानों पर भीख मांग भविष्य व बचपन दोनों नष्ट कर रहे हैं। जिम्मेदार अफसर इन्हें देखकर भी अनजान बने हैं।

राजगढ़ नगर में आजकल भीख मांगना एक धंधा बन चुका है यह काम गंदा तो है पर धंधा है शायद भारत ही एक ऐसा देश है जहां मासूम बचपन सड़कों पर भीख मांगने और भटकने पर मजबूर है फिर भी इस पर कैसे यकीन न किया जाए कि यह बचपन बड़ा होकर अपराधी और नशेड़ी  नहीं बनेगा भले ही सरकार व प्रशासन इस और कई योजनाएं चला रहे है। लेकिन सारे दावे की पोल खुलती नज़र आ रही है

कोई भी बच्चा भीख नही मांगना चाहता पर मजबूरी में अपना पेट भरने के लिए उनको यह गंदा काम भी करना पड़ता है आगे जाकर यही बच्चे जब इनको काम नही मिलता शिक्षा नही मिलती तो यह गलत भी करने लगते हैं

सरकार और प्रशासन को इस ओर अधिक ध्यान देने ज़रूरत है। सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर लाना होगा इन मासूम बच्चों को इस गंदगी से निकलना होगा उनको शिक्षित करना होगा।



« PREV
NEXT »