BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मोहनखेड़ा में विगत 30 वर्षो से निस्वार्थ सेवा दे रहे सुरेंद्रकुमार जैन (बडे साहब) का निधन



राजगढ़(धार) मप्र। मोहनखेड़ा में विगत 30 वर्षो से निस्वार्थ सेवा दे रहे सुरेंद्रकुमार जैन (बडे साहब) का निधन शनिवार देर शाम को निधन हो गया। अंतिम संस्कार रविवार को माही तट सरदारपुर स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि उनके पूत्र संतोषकुमार जैन जावरा ने दी। आप जावरा के प्रतिष्ठित व्यापारी थे, लेकिन अपने गुरू आचार्यश्री हेमेंद्रसूरिष्वरजी के प्रति अटूट श्रद्धा के चलते पिछले 30 वर्षो से मोहनखेड़ा तीर्थ पर छोटे भाई कमलकुमार जैन के साथ भोजनशाला मंे सेवा दे रहे थे। उनके निधन पर गच्छाधिपति आचार्यश्री ऋषभचंद्रसूरिष्वरजी ने शोक संदेष जारी कर संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में मोहनखेड़ा तीर्थ मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, महाप्रबंधक अर्जूनप्रसाद मेहता, राजगढ़ श्रीसंघ की ओर से सेवंतीलाल मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त किया। संचालन मोहनखेड़ा मंत्रणा सलाहकार समिति के प्रो. आरके जैन ने किया

« PREV
NEXT »