सरदारपुर(धार)। रविवार को स्थानीय खेल परिसर मैदान पर सरदारपुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमे सरदारपुर, धार, बदनावर, बडनगर की टीम द्वारा सहभागिता की गई। उद्घाटन समारोह के अतिथि अखिलेश यादव, दीपक गर्ग एवं प्रेमसिंह परिहार थे। प्रथम मुकाबले मे धार ने बदनावर को 4-3 से हराया तो द्वितीय मुकाबले मे सरदारपुर ने बडनगर को 6-0 से हराया। फाईनल मुकाबले सरदारपुर एवं धार के बीच खेला गया जिसमे ओमप्रकाश निनामा के गोल की बदौलत सरदारपुर ने धार पर 1-0 से विजय प्राप्त की। समापन समारोह के अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, प्रमोदराज जैन, सुभाष डेविड द्वारा विजेता टीम सरदारपुर को 3100 रूपये एवं ट्रॉफी, उपविजेता धार को 2100 रूपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। फाईनल मुकाबले मे मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार मोहित यादव धार को एवं मैन ऑफ द सीरिज का पुरूस्कार देश प्रेमी मित्र मण्डल द्वारा अजय परमार एवं शिवांग ग्रेवाल को संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हुए ऐश्वर्य शास्त्री का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिरीन कुरैशी ने किया एवं आभार शैलेन्द्र पाल ने माना।
Most Reading
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...

