राजगढ़(धार)। देशभर में बर्ड फ्लू को लेकर सभी सावधानी से रहना चाहते है इसी आशंका को लेकर जिले के राजगढ़ में बुधवार को दो स्थानों पर कबूतरों की मृत होने की खबर लगते ही पशु चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है। बताया जाता है कि सरदारपुर तहसील के ग्राम बड़ोदिया में 11 जनवरी को एक मृत कबूतर मिला था जिसका सेंपल पशु चिकित्सा विभाग भेज चुका है। वही जानकारी अनुसार राजगढ़ नगर के वैभव कॉलोनी में हरी सिंह बामनिया के घर पर मृत कबूतर की सूचना वन विभाग के वन रक्षक सोहन वास्केल ने दी थी तथा दूसरा ऋषभ एग्रो एजेंसी के पीछे प्रकाश पंडित के मकान की छत पर मृत कबूतर की सूचना किराएदार नीलेश विनोद सेन पारा वाले ने दी जिसकी सूचना पर पशु चिकित्सक डॉक्टर अशोक मालवीय के साथ टीम ने मृत कबूतरों को नगर के बाहर ,2 किलो चुना ओर एक किलो नमक डालकर 2 फिट का गढ्ढा में दफनाया ताकि दूसरे पशु पक्षियों को संक्रमित नही हो। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि भेजे गए सेंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
Most Reading
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...

