BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नगर परिषद में दरोगा के पद पर कार्यरत किषोरनाथ महाराज को समारोहपूर्वक विदाई दी गईं



   राजगढ़(धार)। नगर परिषद में दरोगा के पद पर कार्यरत किषोरनाथ महाराज को समारोहपूर्वक विदाई दी गईं। इस अवसर पर चल समारोह के साथ परिषद अधिकारी-कर्मचारी उन्हें घर तक छोड़ने भी गए। गुरूवार को नपं सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सीएमओ देवबाला पिपलौनिया ने सेवानिवृत्त किषोरनाथ महाराज के सेवाकाल की प्रषंसा की। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। 

   सेवानिवृत्त किषोरनाथ महाराज ने कहा कि उन्होंने 36 वर्षो तक ईमानदारी के साथ सेवा की। इस दौरान अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए उनकी आंखे नम हो गई। इस अवसर पर नगर परिषद के उपयंत्री वीरेंद्र अलावा, आरएस वसुनिया, अर्जून चोयल, भेरूलाल यादव, मुकेष सोनी आदि मौजूद थे। वही बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष भॅवरसिंह बारोड़ एवं उपाध्यक्ष अजय जायसवाल नेे भी सम्मान किया।



« PREV
NEXT »