BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नगर परिषद में हुआ झंडावंदन,हुआ मुख्यमंत्री के पत्र का वाचन, दिलाई कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शपथ....




 राजगढ़(धार)। स्वतंत्रता दिवस पर  नगर परिषद पालिका निधि कॉप्लेक्स पर अध्यक्ष भवरसिंह बारोड ने झंडावंदन किया वही मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री के पत्र वाचन किया। नगर परिषद पर पार्षगण व नप अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक गण मौजूद रहे।




 
 इस दौरान मौजूद लोगों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी पंवार ने स्वतंत्रता दिवस कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शपथ दिलवाई जिसमे कहा गया कि हम किसी का भेदभाव नही करेगे,मास्क लगाकर ही घरों से निकलेंगे,2 गज की दूरी ओर  कोरोना संक्रमण विश्वयुद्ध में हमारी ढाल है  सफाई कर्मी,पुलिस कर्मी,स्वास्थ्य कर्मियों,नर्स व मैदानी कार्यकर्ता का सहयोग और समर्थन करेगे। 

 वही नया बस स्टैंड महात्मा गांधी प्रतिमा पर नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने झंडावंदन किया वहा पर गांधी जी की प्रतिमा पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगणों व मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने माल्यापर्ण व पूजन किया।
« PREV
NEXT »