BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लिखा पत्र,विश्व आदिवासी दिवस एवं जन्माष्टमी पर सीमित व्यक्तियो द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने की रखी मांग....



  सरदारपुर(धार)। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा गुरूवार को प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखा गया। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि अगस्त माह मे 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस एवं 12 अगस्त को जन्माष्टमी है। वर्तमान मे मध्यप्रदेश शासन द्वारा जन्माष्टमी एवं विश्व आदिवासी दिवस पर किसी भी प्रकार के कोई भी आयोजन नही करने के निर्देश जारी किये गए है, जिससे शासन के प्रति सनातन समाज एवं आदिवासी समाज मे गहरा आक्रोश है। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मांग की गई है कि जन्माष्टमी पर मंदिरो मे सीमित व्यक्तियो द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने एवं विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी जननायको की प्रतिमाओ पर भी सीमित व्यक्तियो द्वारा माल्यार्पण करने की अनुमति हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाए ताकि सनातन समाज एवं आदिवासी समाजजन अपना कार्यक्रम आयोजित कर सके। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।
« PREV
NEXT »