BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

"एक मास्क- अनेक जिंदगी" अभियान का शुभारंभ,मास्क नहीं लगाने पर चालान के साथ ही दो मास्क भी मिलेंगे....

नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने किया "एक मास्क- अनेक जिंदगी" अभियान का शुभारंभ....
MADHYAPRADESH NEWS: बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने पर नियमानुसार चालान तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही 2 मास्क भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'एक मास्क- अनेक जिंदगी' अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सागर सहित अनेक नगरीय निकायों के प्रचार रथों को रवाना किया।
मैं सिर्फ मास्क के कारण ही संक्रमित होने से बचा
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि मैं कई कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद भी सिर्फ मास्क और दस्ताने के कारण ही संक्रमण से बचा रहा। उन्होंने बताया कि मैं दो बार कोरोना का टेस्ट करा चुका हूं। श्री सिंह ने कहा कि संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन लोग लापरवाह हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्क कोरोना से बचने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है। श्री सिंह ने कहा कि दानदाताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सभी निकायों में मास्क बैंक स्थापित किए जाएंगे। यहां पर लोग मास्क दान कर सकेंगे और यहीं से अशासकीय संगठन और नागरिक मास्क प्राप्त कर सकेंगे। प्रमुख चौराहों पर भी मास्क दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है अतः नगरीय निकायों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भोपाल, इंदौर, सागर सहित अनेक निकायों में निकाली गई जागरूकता वाहन रैली की सराहना की।
सभी वार्ड में स्वयं सेवकों की समिति बनेगी
श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के सभी बार्ड  में 21 स्वयंसेवकों की समिति बनाई जाएगी। समिति के सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को पंपलेट वितरित करने के साथ ही गर्म पानी पीने, ठंडी  चीजों का उपयोग नहीं करने और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश देंगे। श्री सिंह ने कहा कि अभियान का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक  और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
कोरोना अभियान -दो 14 अगस्त तक

 श्री सिंह ने कहा कि किल कोरोना अभियान- दो आगामी 14 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर कोरोना संक्रमण को रोकने के अच्छे प्रयास किए हैं लेकिन चुनौती अभी बाकी है। श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान में नगरीय निकाय सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार संकल्प की चेन जोड़ें और कोरोना की चेन तोड़ें।
« PREV
NEXT »