BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का हुआ आगमन....


 राजगढ़ (धार) म.प्र.। श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में मध्यप्रदेश शासन में केबिनेट उद्योग मंत्री का दायित्व प्राप्त करने के बाद प्रथम बार माननीय श्री राजवर्धन सिंह जी दत्तीगांव का आगमन हुआ । श्री दत्तीगांव ने जिन मंदिर व दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के समाधि मंदिर व आचार्य श्री विद्याचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के समाधि मंदिर के दर्शन वंदन शासन की गाईड लाईन की पालना करते हुये किये ।






तत्पश्चात् तीर्थ पर विराजित वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. व मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. से आशीर्वाद प्राप्त किया व तीर्थ विकास, प्रदेश के उद्योग विकास, गौशाला में गायों सम्बन्धित विस्तृत चर्चा की । इस अवसर पर श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट की और से मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, मंत्रणासमिति सदस्य दिलीप भण्डारी व महाप्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता आदि ने मंत्री जी का बहुमान किया ।

« PREV
NEXT »