100 पौधे लगाने के संकल्प के साथ सोनिया जैन ने जन्मदिन मनाया ....



 राजगढ़(धार)। कोरोना काल मे सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया जैन ने अपना जन्मदिन गरीब बच्चों के साथ मनाया साथ ही जन्मदिन पर 100 पौधे भेंट कर संकल्प लिया कि खुद भी पौधे लगाए और दूसरे भी इसके लिए आगे आए क्योंकि पर्यावरण अच्छा रहता है इसलिए पौधा लगाओ,पर्यावरण बचाओ के लक्ष्य को साकार करने के लिए सोनिया जैन ने  100 पौधे घर घर जाकर दिए। और मोहनखेड़ा में गरीब बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया बच्चो को मास्क,कॉपी ,पेंसिल,रबर,टॉफी, के साथ मिठाई नमकीन बांटकर केक काटा। वैसे सोनिया जैन समाजिक कार्यो में अग्रणी रहती है। वही सोनिया जैन बालिकाओं व महिलाओं को कार व स्कूटी चलाना सीखा रही है। वर्तमान में वाइब्‌रेंट वूमन क्लब की सन्चालिका है।