BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने संदला में करोडो रूपये के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया -




 प्रदेश के औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज जिले की बदनावर तहसील के ग्राम संदला में 2 करोड 34 लाख का लोकार्पण तथा 1 करोड 14 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया। जिसमें ग्रेवल सडक मुख्यमार्ग से शम्भुपाडा मजरा, गे्रवल सड़क पिपलीपाड से प्राथमिक विद्यालय झीझापाडा, ग्रेवल सड़क निर्माण संदला से मुक्तिधाम पुनियापाडा मजरा, सामूदायिक भवन झीझापाडा के भूमिपूजन तथा लालबाई फुलबाई माता मंदिर के पास पुलिया निर्माण, संदला से पपलीपाड के लोकापर्ण शामिल है।
  श्री राजवर्धन ने श्री शारदा ज्ञान मंदिर हाई स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना , पोली नेट हाउस तथा पाईप लाइन के हितग्राहियों को लाभांवित किया । उन्होने कार्यक्रम में हाई स्कूल लगभग 99 प्रतिषत के आस पास अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
उन्होने उपस्थित आमजनो से स्वयं आगे आकर सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कहा।
« PREV
NEXT »