ऑनलाइन श्रद्धालुओं द्वारा कोरोना संक्रमण मुक्ति के लिए किया जाएगा मंशा महादेव व्रत,कल शुक्रवार से होगी व्रत की शुरुआत....



MP: मनसा महादेव व्रत कल 24 जुलाई शुक्रवार इसकी शुरुआत होने जा रही है। सरदारपुर तहसील के राजगढ़ सहित आसपास के अंचलों में लगभग 10 हज़ार श्रद्धालुओं द्वारा मंशा महादेव व्रत किया जाता है।  सरदारपुर तहसील के राजगढ़ में अति प्राचीन माताजी मन्दिर पर मंशा महादेव व्रत करने वालो की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती थी लेकिन अब कोरोना संक्रमण के चलते मन्दिर से ही ऑनलाइन व्रत की क्रियाएं कराई जाएगी। व्रत की क्रियाओं को करने वाले मन्दिर से ही श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप्प से फ़ेसबूक पेज की लिंक भेजी है । अब मन्दिर से गुरुदेव ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम भारद्वाज के मार्गदर्शन में संकल्प पूजा की विधि कराई जाएगी। 

श्रद्धालुओं से आग्रह- माताजी मन्दिर से पुरुषोत्तम भारद्वाज द्वारा राजगढ़ नगर व आसपास क्षेत्रों की सुरक्षा को देखते हुए आग्रह किया है जिसमे कहा गया है कि श्री मनसा महादेव व्रत धारी मंदिर पर व्रत धारण करने के लिए एकत्रित नही होंना है । माताजी मंदिर के पेज पर ही व्रत का संकल्प प्रातः काल से ही प्रारम्भ होगा ,आप सभी को व्रत संकल्प के उपरांत घर पर ही कथा का पाठ एवं आरती अपने अपने घरों में रह कर स्वयं ही करना है, स्वयं भी सुरक्षित रहे  एवं नगर को सुरक्षित रखे। कल यानि 24 जुलाई शुक्रवार को  प्रातः काल से ही नीचे दी गई link पर व्रत आरम्भ हो जाएगा अपने समय अनुसार व्रत ग्रहण करें।

 Link- https://www.facebook.com/matajimandir/posts/2931282083765834

फेसबुक से किया जाएगा व्रत-अब सालों से व्रत कर रहे है व्रतधारियों में कई श्रद्धालुओं ने बताया कि कल 24 जुलाई शुक्रवार से मंशा महादेव व्रत की शुरुआत होगी जो यह कार्तिक मास तक यह व्रत किया जाता है। 

 कोरोना मुक्ति के लिए होगा व्रत- इस बार अनेकों व्रतधारियों ने बताया कि वैसे माताजी मन्दिर सहित अनेक शिव मंदिरों में हज़ारो की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा यह व्रत किया जाता है। इस बार महामारी कोरोना संक्रमण के चलते घरों पर ही अब मंशा महादेव व्रत करना है इसको देखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से व्रत की क्रियाओं को करेगे ओर भगवान से इस बार कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए इसकी कामना करेगे।