BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

याराना ग्रुप द्वारा गरीबो के इलाज हेतु अस्पताल मे दवाईया प्रदान की गई,विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित अस्पताल स्टॉफ एवं सदस्य रहे मौजूद



  राजगढ़(धार)।याराना ग्रुप राजगढ द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर मे कोरोना लॉकडाउन के इस दौर मे गरीबो के इलाज हेतु विभीन्न प्रकार की दवाई, गोलियां, बॉटल प्रदान की गई। इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल, डॉ. नितीन जोशी, डॉ. नौशाद अली नकवी, प्रमोदराज जैन, गोलु शर्मा, नवीन पुराणी, मनीष माहेश्वरी, रूपेश शर्मा, संदीप जैन, जगदीश सौलंकी, संजय जैन आदि उपस्थित थे। स्वास्थ्य केन्द्र के स्टोर शाखा प्रभारी आकाश धूते ने बताया कि 750 आईवी सेट, 500 पोली विओन इंजेक्शन, 500 दर्द निवारक इंजेक्शन, 200 एंटी बायोटिक इंजेक्शन, 192 डीएनएस बॉटल, 120 डीफाईव बॉटल, 120 सोडियम क्लोराईट बॉटल, 72 आरएल बॉटल आदि सामग्री प्राप्त हुई है। यह जानकारी घीसा बाबा द्वारा दी गई।
« PREV
NEXT »