BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

किसानो की गैहुॅ समर्थन मूल्य की राशि नही काटी जाए,कमलनाथ सरकार के समय कर्ज माफी की सूची मे शामिल किसानो से वसूली बंद करे- विधायक प्रताप ग्रेवाल



  सरदारपुर(धार)।  विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा शुक्रवार को महामहिम राज्यपाल के नाम पर तहसीलदार प्रेमनारायण परमार को ज्ञापन सौंपकर सरदारपुर तहसील की समस्त सहकारी संस्थाओ मे पूर्व मे कमलनाथ सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी की राशि किसानो के उपज बिल मे से काटी जा रही राशि और कर्ज माफी की सूची मे शामिल किसानो से बैंक एवं सहकारी संस्थाओ द्वारा की जा रही जबरन वसूली को बंद करने की मांग की हैं।

 ज्ञापन मे बताया गया है कि सहकारी संस्था बोला मे लगभग 33 किसानो की 12 लाख रूपये की राशि किसानो के बिल मे से काटी गई। साथ ही सहकारी संस्था सरदारपुर मे ग्राम दंतोली के किसान रणसिंह पिता जुवानसिंह की उपज के बिल की समस्त राशि 70 हजार रूपये काट ली गई। साथ ही कई किसानो की गैहुॅ खरीदी के उपज की बिल राशि अभी तक किसानो के खातो मे जमा नही हुई है। मध्यप्रदेश की पूर्व सरकार के समय की गई कर्ज माफी मे जिन किसानो को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए उन किसानो से भी सहकारी संस्थाओ एवं बैंको द्वारा जबरन वसूली की जा रही है। सरकार की इस कार्यप्रणाली से किसान वर्ग मे आक्रोश है ओर किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

 विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मांग की गई है कि कोविड 19 कोरोना की विकट परिस्थितियो के कारण किसान वर्ग पहले से ही परेशान है, किसान साहूकारी कर्ज मे फंसा हुआ है साथ ही समर्थन मूल्य मे बेचे गए गैहुॅ की राशि भी किसानो के खाते मे जमा नही हुई है। इसलिए किसान की विकट परिस्थितियो को ध्यान मे रखते हुए किसान हित मे सरदारपुर तहसील की सहकारी संस्थाओ मे पूर्व सरकार द्वारा की गई कर्ज माफी की राशि किसानो की गैहुॅ उपज की बिल की राशि मे से काटी गई राशि तुरंत किसानो के खातो मे जमा करवाई जाए एवं कर्ज माफी की सूची मे शामिल किसानो से की जा रही जबरन वसूली को भी तुरंत बंद करवाया जाए।


इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, शंकरदास बैरागी, भेरूसिंह बडगोता, जगदीश पाटीदार, केकडिया डामोर, राधाकिशन, किशन पाटीदार, गोपाल, छगनलाल मकवाना, नारायण पटेल आदि किसानगण उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »